{"_id":"680d3844944ba624730ab3eb","slug":"gorakhpur-news-advocates-protested-by-closing-the-office-registry-did-not-happen-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-915125-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अधिवक्ताओं ने कार्यालय बंद कराकर किया प्रदर्शन, नहीं हुई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अधिवक्ताओं ने कार्यालय बंद कराकर किया प्रदर्शन, नहीं हुई रजिस्ट्री
विज्ञापन
रजिस्ट्री के लिए आए लोग दिन भर रहे परेशान, अधिवक्ता पीपीपी मोड में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने का कर रहे हैं विरोध
गोरखपुर। पीपीपी मोड पर रजिस्ट्री कार्यालय खोलने का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने शनिवार को सदर रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके चलते शनिवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। रजिस्ट्री कराने आए 100 से अधिक लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
अधिवक्ताओं का कहना है कि नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार और बढ़ेगा। वहीं, एआईजी स्टाम्प का कहना है कि अभी पीपीपी मोड पर रजिस्ट्री दफ्तर खोलने से संबंधित कोई आदेश नहीं आया है। केवल संसाधनों के बारे में ही पूछा गया है।
विरोध प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं का कहना था कि पीपीपी मोड में रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की तैयारी है। उस कार्यालय में काम करने वाले सभी प्राइवेट फर्म के कर्मचारी होंगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस नई व्यवस्था से रजिस्ट्री कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ेगा। साथ ही लोगों को अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना होगा। धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ने की आशंका है। तीन दिन पहले भी अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अफसरों को इसके विरोध में पत्र भेजा था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 10 बजे ही अधिवक्ता रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे और गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मचारियों ने काम नहीं किया। कर्मचारियों ने बताया कि यहां आम तौर पर हर दिन करीब 140 से 150 रजिस्ट्री होती हैं। शनिवार को 100 से अधिक लोग रजिस्ट्री कराने आए थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
-
कोट
विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिली है। अभी पीपीपी मोड पर रजिस्ट्री दफ्तर खोलने से संबंधित कोई आदेश नहीं मिला है। एक फार्म पर कुछ जानकारी मांगी गई थी। इसमें कार्यालय भवन की स्थिति, कर्मचारियों की संख्या, संसाधन आदि की जानकारी मांगी गई थी। शासन का जो निर्देश होगा, उसके अनुसार कार्य होगा।
संजय दुबे, एआईजी स्टाम्प