फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Advocates angry over indecent comments on social media

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर अधिवक्ताओं में आक्रोश

Wed, 25 Sep 2024 05:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Advocates angry over indecent comments on social media
सरदार नगर। चौरीचौरा में अधिवक्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। तहसील बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि एक युवक द्वारा सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर निषाद परिवार के एक ग्रुप में अधिवक्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर वायरल किया गया है। आरोपी युवक पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में एसोसिएशन ने लिखा है कि सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। टिप्पणी में वकीलों का काम नहीं होने पर एसडीएम चौरीचौरा का विरोध करने की बात लिखी गई है। अधिवक्ताओं का कहना है यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक तौर पर वायरल किया गया है। तहसील के अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार राठौर ने फोन से पोस्ट के बारे में पूछा तो आरोपी युवक उल्टी सीधी बात करने लगा और धमकी दी। इस दौरान तहसील अध्यक्ष राम प्यारे यादव, जयप्रकाश आर्या, हरिहर प्रसाद, संतोष जायसवाल, गिरीश चन्द्रा, भगवान दास निषाद, अरुण यादव, दिग्विजय, जयसिंह रनधेश सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed