फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Advocates abstained from judicial work for the second day

Gorakhpur News: दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 06 Nov 2024 03:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Advocates abstained from judicial work for the second day
गोरखपुर। गाजियाबाद में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर हुई लाठी चार्ज की घटना के विरोध में मंगलवार को भी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय की अध्यक्षता में एक साधारण सभा की बैठक हुई। जिसका संचालन मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में घटित घटना पर काफी आक्रोश व्यक्त किया और सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए आंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि गाजियाबाद जिला जज का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। बैठक में अभिमन्यु पांडेय, रवि प्रकाश शुक्ल, मनोज कुमार पांडेय, जितेंद्र धर दूबे, सुभाष शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed