{"_id":"67c0b600b8e3184334087214","slug":"gorakhpur-news-adulteration-sample-of-vermicelli-has-failed-in-kunraghat-factory-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-855047-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट : कुनराघाट की फैक्टरी में सेवई का नमूना हो चुका है फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट : कुनराघाट की फैक्टरी में सेवई का नमूना हो चुका है फेल
विज्ञापन
28 अक्तूबर को कुनराघाट इलाके में फैक्टरी में केमिकल से बनाया जा रहा था टोमैटो सॉस
29 अक्तूबर काे पेज दो पर छपी थी खबर, पीडीएफ लगाएं
गोरखपुर। शहर में केमिकल से टोमैटो सॉस बनाने का धंधा कई और फैक्टरियों में चल रहा है। पिछले साल 28 अक्तूबर को कुनराघाट इलाके की एक फैक्टरी में बिना टमाटर के केवल केमिकल (रसायन) का उपयोग कर टोमेटो सॉस बनाया जा रहा था। इसी फैक्टरी में सेवई भी बन रही थी। जहां ये खाद्य सामग्रियां बन रही थीं, वहां काफी गंदगी थी। यहां से लिए गए टोमैटो सॉस के नमूने में मिलावट की पुष्टि हुई थी तो वहीं सेवई का नमूना फेल हो गया था।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दशहरा से दिवाली और छठ के बीच शहर में अभियान चलाकर जांच और कार्रवाई की थी। इसी क्रम में 28 अक्तूबर को कुनराघाट इलाके में चलने वाली फैक्टरी में छापा मारकर छह क्विंटल सॉस और सेवई जब्त की थी। मौके पर एक ड्रम अमोनियम सल्फाइड, 20 लीटर सोडिएम बेंजोएट, 70 बोरी मैदा समेत अन्य सामान भी जब्त किए थे। उस फैक्टरी में टोमैटो सॉस का पहले भी एक नमूना फेल हुआ था।
--
ठेले वाले खूब इस्तेमाल करते हैं इन फैक्टरियों की टोमैटो सॉस
केमिकल से बनाए गए टोमैटो सॉस की सबसे अधिक बिक्री बर्गर, चाऊमीन का ठेला लगाने वाले करते हैं। सस्ते रेट पर मिलने वाले इन टोमैटो सॉस के बोतल पर किसी भी कंपनी का रैपर लगा दिया जाता है। खाने वालों का भी इस पर ध्यान नहीं रहता।
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल असर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि केमिकल युक्त खाद्य सामग्री के सेवन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। मिलावटी सॉस में हानिकारक केमिकल और बैक्टीरिया की वजह से उल्टी-दस्त हो सकती है। केमिकल, रसायन एलर्जी के भी कारण बनते हैं, जिससे खुजली, लालिमा आदि लक्षण दिख सकते हैं। इसके अलावा लिवर और किडनी पर भी प्रतिकूल असर होता है। केमिकल की वजह से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, जैसे सिरदर्द, थकान और याददाश्त कमजोर होने तक की नौबत आ सकती है। इसके अलावा हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेलियर का कारण भी बन सकता है।