फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Aditya of Gorakhpur and Bal Kesari of Maharajganj won the mixed doubles title

Gorakhpur News: गोरखपुर की आदित्या और महाराजगंज के बाल केसरी को मिक्स्ड डबल्स का खिताब

Mon, 07 Jul 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Aditya of Gorakhpur and Bal Kesari of Maharajganj won the mixed doubles title
प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन


डबल्स में भी आदित्या और तनीषा की जोड़ी बनी विजेता
गोरखपुर। शहर के धरमपुर स्थित लेविंस एकेडमी में आयोजित योनेक्स सनराइज प्रकाश नारायण श्रीवास्तव मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए। प्रतियोगिता के डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की आदित्या यादव विजेता बनीं।
प्रतियोगिता के मिक्स्ड डबल्स का फाइनल मुकाबला गोरखपुर की आदित्या यादव व महराजगंज के बाल केसरी यादव और नोएडा की सोनाली सिंह व बस्ती के अश्वनी की जोड़ी के बीच खेला गया। इस संघर्षपूर्ण मैच को आदित्या व बाल केसरी ने 11-21, 21-13 और 21-15 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। महिला डबल्स के फाइनल मैच में गोरखपुर की आदित्या यादव व एनई रेलवे की तनीषा सिंह की जोड़ी ने हापुड़ की काजल पंवार और लखनऊ की स्नेहा सिंह की जोड़ी को 21-14, 21-9 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरुष एकल मैच में वाराणसी के अभ्यांश सिंह ने कड़े मुकाबले में यूपी पुलिस के राजन यादव को 21-18, 21-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। महिला एकल में अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा ने एनई रेलवे की तनीषा सिंह को 21-15, 21-17 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। पुरुष डबल्स में उन्नाव के अर्चित सिंह और सोनभद्र के अस्मित सिंह की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के राजन यादव और गोरखपुर के तुषार गंगेजा की जोड़ी को 23-21, 21-14 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और हारे हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों का स्वागत उप्र बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय ने किया। संचालन विवेकानंद मिश्र व आभार एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोरखपुर बैडमिंटन संघ के सचिव राजित श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव व रेमी चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
निर्णायक की भूमिका रवि दीक्षित, अजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, चंदन तिवारी, दिग्विजय यादव, राहुल घोष, मनीष कुमार, वंदना यदुवंशी, रेखा गुप्ता, सुधांशु गंगवार, सत्यम त्रिपाठी ने निभाई। मैच कंट्रोलर कानपुर के सलमान अहमद रहे।

इस अवसर पर प्रवीण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संजय मोहन त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सूर्यकांत शर्मा, सुशील त्रिपाठी व चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed