फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: ADG PAC suspended two clerks for negligence in payment

Gorakhpur News: भुगतान में लापरवाही पर दो लिपिकों को एडीजी पीएसी ने किया निलंबित

Fri, 27 Jun 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: ADG PAC suspended two clerks for negligence in payment
बीमार मां के इलाज का भुगतान पाने के लिए लिपिकों का चक्कर काट रहा आरक्षी चालक
विज्ञापन

गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी में कार्यरत आरक्षी चालक को बीमार मां के इलाज का भुगतान पाने के बजाय दो लिपिकों की मनमानी का सामना करना पड़ा। इलाज में खर्च के भुगतान की फाइल पांच माह तक जानबूझकर दबा कर रखी। जब आरक्षी ने शिकायत की तो उल्टे उस पर ही कार्रवाई करा दी गई। मामला एडीजी पीएसी तक पहुंचा तो जांच के बाद दोषी लिपिकों प्रदीप कुमार सिंह और नवनीत कुमार को निलंबित कर दिया गया।

आरक्षी चालक के पद पर तैनात नवनीत मिश्रा ने माता के इलाज में 35,166 खर्च किए थे। नियमानुसार उन्होंने इलाज के बिल और फॉर्म फाइल बनाकर कार्यालय में जमा कर दिया। लेकिन, लिपिक प्रदीप कुमार सिंह और प्रधान लिपिक नवनीत कुमार ने पांच महीने तक फाइल पास नहीं की। जब आरक्षी ने बार-बार उनसे अनुरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने न सिर्फ टालमटोल की, बल्कि बाद में उसके खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाकर उसे ही दंडित करा दिया। पीड़ित ने यह मामला एडीजी पीएसी के संज्ञान में लाया। उन्होंने तुरंत जांच कराई जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि लिपिकों ने फाइल को जानबूझकर रोके रखा और आरक्षी के साथ अनुचित व्यवहार किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीजी पीएसी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed