{"_id":"689500cc9f5e0c2d11070462","slug":"gorakhpur-news-additional-district-magistrate-will-monitor-waterlogging-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1030198-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में जलभराव पर निगरानी रखेंगे अपर जिला मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में जलभराव पर निगरानी रखेंगे अपर जिला मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा और डीएम दीपक मीणा ने आयुक्त सभागार में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम व जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में बारिश से किसी भी मोहल्ले में जलभराव नहीं होना चाहिए। इसके लिए एक अपर जिला मजिस्ट्रेट को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया जाएगा।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम के सभी जोन के प्रभारी बारिश के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करते हुए जलनिकासी का प्रबंध करें। कंट्रोल रूम को और प्रभावी बनाया जाए। कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए अपर जिला मजिस्ट्रेट सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएंगे। जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी सड़क के निर्माण कार्य हो रहे हैं, वहां नाले में गिरने वाले मलबे को तत्काल हटाया जाए, जिससे नाले का बहाव प्रभावित न होने पाए।
--
जन शिकायतों के निस्तारण में न हो लापरवाही
गोरखपुर। कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के डीएम के साथ मुख्यमंत्री जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक और समयबद्ध ढंग से किया जाए।