फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Additional buses will be run from tomorrow for the festivals.

Gorakhpur News: गोरखपुर- साबरमती और बढ़नी-गोरखपुर-आसनसोल के बीच चलेगी पूजा स्पेशल

Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Additional buses will be run from tomorrow for the festivals.
दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों की राह होगी आसान
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दिवाली और छठ में दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गोरखपुर से साबरमती और बढ़नी-आसनसोल के बीच गोरखपुर होकर चलाई जाएंगी। दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।

09429 साबरमती-गोरखपुर अनारक्षित पूजा स्पेशल 16 से 26 अक्तूबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को साबरमती से सुबह 08:50 बजे प्रस्थान कर महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडला दूसरे दिन इटावा, गोविंदपुरी, उन्नाव, लखनऊ (उत्तर रेलवे), बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती से छूटकर गोरखपुर सुबह 10.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में, 09430 गोरखपुर-साबरमती अनारक्षित पूजा स्पेशल 17 से 27 अक्तूबर तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को गोरखपुर से दोपहर 1.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन साबरमती अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी, सामान्य द्वितीय श्रेणी व सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 18 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 से चलेगी बढ़नी-आसनसोल पूजा स्पेशल

गोरखपुर। 05056 बढ़नी-आसनसोल साप्ताहिक आरक्षित पूजा स्पेशल 17 अक्तूबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बढ़नी से शाम 4.00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 6.35 बजे छूटकर कप्तानगंज, पडरौना, थावे के रास्ते दूसरे दिन सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, मधुपुर से चित्तरंजन से छूटकर आसनसोल सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05055 आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा स्पेशल 18 अक्तूबर से 08 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आसनसोल से दोपहर 12.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.50 बजे छूटकर बढ़नी सुबह 7.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09 तथा एसएलआर के 02 समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed