फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Actresses Navina and Rashmi honored those who did excellent work.

Gorakhpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अभिनेत्री नवीना व रश्मि ने किया सम्मानित

Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Actresses Navina and Rashmi honored those who did excellent work.
गर्व फाउंडेशन की ओर से गोलघर के निजी होटल में देर रात हुआ आयोजन
विज्ञापन


गोरखपुर। वर्ष भर कला, साहित्य व समाज सेवा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को शुक्रवार को गर्व फाउंडेशन व मल्लिका-ए-अवध की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री नवीना बोले व अभिनेत्री रश्मि गुप्ता ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर उत्कृष्ट कार्य करने वालों ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया।


कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार देर रात गोलघर स्थित निजी होटल में किया गया था। सबसे पहले गर्व फाउंडेशन व मल्लिका-ए-अवध की ओर से कार्यक्रम की आयोजक श्वेता तिवारी व अनुपम तिवारी की ओर से दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत व सम्मान किया गया। इसके बाद देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगाें को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा दी गई। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वालों लगभग 21 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में रक्ष ढि़गरा, साइबा ढि़गरा सहित 21 लोग रहे। अभिनेत्री नवीना बोले ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमेशा होने चाहिए, जिससे अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिले व उत्कृष्ट कार्य करें। वहीं, अभिनेत्री रश्मि गु्प्ता ने कहा कि गोरखपुर आकर मन प्रसन्न है। इससे ज्यादा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर काफी संख्या में संस्था के लोग व अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed