{"_id":"66e364e006978657bd02dcd4","slug":"gorakhpur-news-action-will-be-taken-if-dj-plays-loudly-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-683279-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज आवाज में डीजे बजाए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज आवाज में डीजे बजाए तो होगी कार्रवाई
Fri, 13 Sep 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी त्योहारों में जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने डीजे संचालकों और कार्यक्रम आयोजकाें से दो टूक कहा है कि तेज आवाज में डीजे न बजाएं, मानक का ख्याल हर हाल में रखना हाेगा। जनता से भी अपील की कि अगर किसी को तेज आवाज में डीजे सुनाई देता है तो प्रशासन से तत्काल संपर्क करें, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह बृहस्पतिवार को एनेक्सी सभागार में आयोजित ईद-ए-मिलाद/बारावफात, गणेश पूजन, दशहरा, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा आदि त्योहारों के आयोजन की तैयारी को लेकर शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि त्योहारों में परंपरागत मार्ग से ही जुलूस निकालें। जुलूस की लंबाई सीमित रखें और किसी भी प्रतिबंधित शस्त्र का प्रयोग न करें। सभी आयोजक दल, शासन और प्रशासन की सभी दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें।
नगर निगम के अधिकारियाें को निर्देश दिया कि सड़क की सफाई, स्ट्रीट लाईट, पानी की व्यवस्था त्योहार से पहले करा लें। साफ-सफाई और सड़क पर गड्ढे हैं तो उन्हें भर लें। लगातार इसकी निगरानी करते रहें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी जुलूस मार्गों एवं पूजा पंडालों के पास एंबुलेंस की व्यवस्था अवश्य करें। इसके साथ ही जर्जर पोल एवं तारों को ठीक करने, अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। पीस कमेटी और प्रशासन मिलकर तैयारी करेंगे। कहा कि सभी जुलूस लाइफ सेफ्टी के साथ ही निकाले। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबरों को सत्य न मानें। किसी भी भ्रामक अफवाह की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।