{"_id":"687952d3c452abb11e027b70","slug":"gorakhpur-news-action-will-be-taken-against-those-who-spread-obscenity-on-social-media-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1006690-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
डीआईजी रेंज ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
गोरखपुर। सोशल मीडिया एकाउंट पर अश्लीलता फैलाने वालों की अब खैर नहीं। डीआईजी रेंज डॉ. एस चनप्पा ने रेंज के अधिकारियों को ऐसे सभी अकाउंट की पहचान कर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल जल्द ही ऐसे एकाउंट चिह्नित कर बंद करने प्रक्रिया शुरू करेगी।
सोशल मीडिया पर फालोअर्स और लाइक्स बढ़ाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। गाली गलौज के साथ अश्लीलता भी फैला रहे हैं। ऐसे में डीआईजी रेंज ने साइबर थाना और साइबर सेल को निर्देशित किया है कि ऐसे कंटेंट को तत्काल चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें। जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर सार्वजनिक मंच पर गाली-गलौज या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है, उस पर आईटी एक्ट से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया जाए। ऐसी सामग्री युवाओं पर गलत प्रभाव डालती है और समाज में अशांति फैलाने का कारण बनती है। हाल ही में संभल जिले में तीन युवतियों को गाली-गलौज वाले रील बनाने और प्रसारित के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस कार्रवाई के बाद गोरखपुर रेंज की पुलिस भी सतर्क हो गई है। अब स्थानीय स्तर पर भी ऐसे एकाउंट की मॉनिटरिंग शुरू हो गई है।