फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Action will be taken against Naushad in Mainpuri... Security will be installed near the tower

Gorakhpur News: नौशाद पर मैनपुरी में होगी कार्रवाई... टॉवर के पास लगेगी सुरक्षा

Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Action will be taken against Naushad in Mainpuri... Security will be installed near the tower
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ने वाले नौशाद को शनिवार को मैनपुरी पुलिस अपने साथ ले गई। नौशाद पर वहीं पर कार्रवाई होगी। इधर, जिस टॉवर पर नौशाद चढ़ा था, वहां भी सिक्योरिटी लगाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि टॉवर वाली जगह मुख्य रोड से हटकर है, लिहाजा वहां कोई ध्यान नहीं देता था। इस तरह की दोबारा कोई हरकत न कर सके, इसके लिए सीएम के रहने के दौरान यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


मैनपुरी के करहल कस्बा का नौशाद शनिवार को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में जाने के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश किया और जनता दर्शन में न जाकर परिसर में स्थित बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। गोरखनाथ थाने में घंटों पूछताछ के बाद मैनपुरी पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। पूछताछ में नौशाद ने बताया कि छह साल पहले उसने सनातन धर्म अपनाया और अपना नाम अभिषेक तथा पत्नी का नाम शमा से राधा रख लिया था। कुछ दिन तक पत्नी साथ रही लेकिन उसकी हरकतों से तंग आकर वह अलग रहने लगी।
विज्ञापन

पुलिस से उसने बताया कि उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और वह मजदूरी करता है। वह मंदिर के बगल में किराए पर कमरा लेकर रहता है। खुद को हनुमान भक्त बताता है। फिलहाल नौशाद नशे का भी आदी है। वह इससे पहले कई बार टॉवर पर चढ़ चुका है। इसलिए गोरखनाथ मंदिर में टॉवर पर चढ़ने में उसे समय नहीं लगा। जब वह कुछ दूर तक चढ़ गया तब पुलिसवालों ने देखा। पूछताछ के बाद पता चला कि उसे कुछ मानसिक दिक्कत भी है। फिलहाल घटना की पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed