{"_id":"66e366406b207c84c10f59f4","slug":"gorakhpur-news-accused-of-mobile-theft-ran-away-from-the-police-station-police-struggled-to-catch-him-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-683104-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थाने से भागा मोबाइल चोरी का आरोपी, पुलिस का पकड़ने में छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थाने से भागा मोबाइल चोरी का आरोपी, पुलिस का पकड़ने में छूटा पसीना
विज्ञापन
पीपीगंज। स्थानीय थाने से बृहस्पतिवार को एक मोबाइल चोरी का आरोपी भाग गया। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस परेशान हो गई। उसका पीछा करते हुए पुलिस मखनहा गांव पहुंची, जहां वह खेत में छिपा था। उसे पकड़ने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज के रायपुर गांव निवासी आदित्य सहानी को मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस उसके घर से पकड़कर लाई थी। थाने से वह मौका देखकर शाम करीब पांच बजे फरार हो गया। इसके बाद पीपीगंज पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को तलाशते टीम खेत में गई तो वहां छिपकर बैठा मिल गया। कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेजवाया जाएगा।