फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of kidnapping an innocent child arrested, sent to jail

Gorakhpur News: मासूम को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार, भिजवाया जेल

Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of kidnapping an innocent child arrested, sent to jail
गोरखपुर। गुलरिहा के बैरियर तिराहे से दरवाजे पर खेल रहे मासूम को अगवा करने के आरोपी फुलवरिया निवासी अलगू पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। मासूम के पिता मेहताब आलम ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी थी। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। नशे में होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को होश में आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। हालांकि पुलिस की पूछताछ में युवक यह नहीं बता सका कि उसने मासूम के अपहरण की कोशिश क्यों की थी।
विज्ञापन

मेहताब ने पुलिस को बताया कि उनका ढाई वर्ष का बेटा निजाम मंगलवार रात आठ बजे दरवाजे पर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते स्टार हाॅस्पिटल के बगल में स्थित गैलरी में चला गया। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और उसे गोद में लेकर शहर की तरफ जाने लगा। आसपास के लोगों ने उनके बेटे को देखकर युवक का पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ में वह बहुत कुछ नहीं बता सका। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। पूछताछ में आरोपी से बहुत कुछ जानकारी नहीं मिली है। मासूम का अपहरण उसने नशे में किया या चोरी के मकसद से इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed