{"_id":"671ab614e8e5b5077a0ed7fc","slug":"gorakhpur-news-accused-of-forgery-in-the-name-of-sending-abroad-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-727293-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर।
विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वाले आरोपी को झंगहा पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। देवरिया जिले के रहने वाले आरोपी की चार माह से तलाश चल रही थी। दोपहर बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र स्थित तिघरा खैरवा गांव में रहने वाले विजेंद्र सिंह के विरुद्ध झंगहा थाने में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज था। विदेश भेजने के नाम पर उसने 1.60 लाख रुपये की जालसाजी की थी। आरोपी की तलाश में पुलिस छापा मार रही थी। विजेंद्र के विरुद्ध जालसाजी व रुपये हड़पने के चार केस दर्ज हैं।