फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of beating a woman and throwing her in the drain

Gorakhpur News: महिला की पिटाई कर नाले में फेंकने का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of beating a woman and throwing her in the drain
खोराबार इलाके की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार इलाके के सिक्टौर में कुछ लोगों ने आपसी रंजिश में एक महिला की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि उसे मरा समझकर आरोपी उसे नाला में फेंककर चले गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां व बेटियों पर केस दर्ज कर लिया है।

खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर निवासी रीता देवी पत्नी भरत प्रसाद ने खोराबार पुलिस को बताया कि सात जून की सुबह करीब 7:30 बजे अपने दरवाजे पर बैठकर आरओ पानी वाले का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान बगल की महिला बार-बार पैर में ठोकर मारकर आ जा रही थी। जब विरोध किया तो पहले से तैयार उसकी दो बेटियां व लड़का डंडा लेकर उस पर टूट पड़े। पिटाई से वह बेहोश हो गई। आरोपी महिला को मरा समझकर नाले में फेंककर भाग गए। जानकारी होने पर लोगों ने नाले से निकाल कर उसकी जान बचाई। रीता देवी के तहरीर पर पुलिस मंगलवार की देर-रात आरोपी साहाता देवी उसकी दो बेटियों माला व सोनी और बेटा संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed