फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Aayam Samman to Rajwanti, author of the groans of Jallianwala Bagh

Gorakhpur News: जलियां वाला बाग की कराहें की लेखिका राजवंती को आयाम सम्मान

Mon, 06 Oct 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Aayam Samman to Rajwanti, author of the groans of Jallianwala Bagh
एमएसआई इंटर कॉलेज में साहित्यिक संस्था आयाम की तरफ से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

गोरखपुर। साहित्यिक संस्था आयाम की तरफ से रविवार को एमएसआई इंटर काॅलेज के पुस्तकालय भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें, चंडीगढ़ से आईं कवि, शोधकर्ता और खोजी इतिहासकार डाॅ. राजवंती मान को इस वर्ष के आयाम सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने ब्रिटेन के अभिलेखागारों से अंग्रेजों के समय प्रतिबंधित साहित्य को संकलित कर कई पुस्तकों को लिखा है। इसमें जलियां वाला बाग की कराहें प्रमुख है।
संस्था के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि राजवंती मान एक जानी मानी हस्ती हैं। उन्होंने इतिहास और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने जलिया वाला बाग की कराहें नामक पुस्तक में उस त्रासदी का जिक्र ठीक ढंग से किया है। इसमें निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई गईं थीं। उन्होंने कविताएं भी लिखी हैं। अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर विश्व विद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. चंद्रभूषण अंकुर ने कहा कि डॉ. मान ने अपने लगन और परिश्रम से स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लिखे मगर ज़ब्त कर लिये गये गुमनाम साहित्य की खोज करके न केवल साहित्य बल्कि इतिहास का दायरा बड़ा किया है। आयाम के संयोजक देवेंद्र आर्य ने डाॅ. राजवंती का सम्मान करते हुए कहा कि उन्होंने यहां आकर न केवल आयाम बल्कि गोरखपुर का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर राजवंती मान ने अपने इतिहास और साहित्य लेखन के उद्देश्य और अनुभवों को विस्तार से साझा किया और अपनी चुनिंदा कविताओं का पाठ भी किया।
विज्ञापन

समारोह में डाॅ. गौर हरि बेहरा, डाॅ. वेदप्रकाश पांडेय, रंजना जायसवाल, प्रदीप सुविज्ञ, डाॅ. भारत भूषण, अशोक चौधरी, राजाराम चौधरी, आई.एच.सिद्दीकी, सुभाष चौधरी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, डाॅ. फूल चंद्र गुप्त, जगदीश लाल श्रीवास्तव, रवींद्र मोहन त्रिपाठी, रवीश आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed