{"_id":"68e2d3c1f48a876e400a1990","slug":"gorakhpur-news-a-youth-was-duped-of-rs-550-lakh-in-the-name-of-investing-in-the-share-market-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1092521-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर युवक से 5.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर युवक से 5.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
ठगी के शिकार पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया केस
गोरखपुर। साइबर अपराधियों ने निवेश का लालच देकर एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक से 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी। शनिवार को केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एम्स थाना क्षेत्र के नीना थापा निवासी रजनीश कुमार निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को उन्हें टेलीग्राम एप पर एक व्यक्ति का मैसेज मिला। इसमें शेयर मार्केट से जुड़ा टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा मिलने का दावा किया गया था। जालसाज ने निवेश के नाम पर पहले 32,900 रुपये की मांग की। इसके बाद रजनीश को और रुपये लगाने के लिए दबाव बनाया गया। जालसाज ने कहा कि अगर 1.5 लाख और जमा नहीं किए तो पहले भेजे गए रुपये फ्रीज हो जाएंगे। इस झांसे में आकर पीड़ित ने धीरे-धीरे कुल 5.50 लाख रुपये आरोपी के अकाउंट में भेज दिए। इसके बाद जब रजनीश ने अपने रुपये वापस मांगे तो जालसाज ने बहाने बनाए और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। मामले की जांच साइबर अपराध थाने के निरीक्षक श्यामानंद राय को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बैंक डिटेल के आधार पर जालसाज की पहचान की जा रही है।
--
साइबर ठगी से बचाव के उपाय
- किसी भी अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजे गए निवेश, इनाम या रिवॉर्ड के लिंक से दूर रहें।
- ऑनलाइन निवेश से पहले कंपनी की वैधता जांचें।
- हमेशा एसईबीआई अथवा आरबीआई से पंजीकृत प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
- सोशल मीडिया पर साझा संदेशों पर भरोसा न करें।
- टेलीग्राम, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम के ग्रुप निवेश योजनाएं अक्सर धोखाधड़ी का माध्यम होती हैं।
-किसी भी परिस्थिति में अपने बैंक अकाउंट, ओटीपी या यूपीआई पिन की जानकारी न दें।
- ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज कराएं।