{"_id":"687fe94ba781b313670f6581","slug":"gorakhpur-news-a-youth-troubled-by-financial-crisis-committed-suicide-by-hanging-himself-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1011830-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सहजनवां थानाक्षेत्र के माट गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के माट गांव में आर्थिक तंगी से परेशान रामानंद (28) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह शव टिनशेड में लोहे के कुंडे में गमछे के सहारे लटकता मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल की।
माट निवासी रामानंद एक गंभीर बीमारी से ग्रसित था। उसकी माली स्थिति भी सही नहीं थी। इसके चलते वह परेशान रहता था। पिता जयराम ने बताया कि सोमवार को बेटे की पत्नी मायके चली गई। खुद को अकेला पाकर मंगलवार को घर के सामने स्थित टिनशेड में फंदा लगाकर जान दे दी। रामानंद का छोटा बेटा जब खोजते हुए टिनशेड के बने कमरे में गया तो शव लटका देख शोर मचाया। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रामानंद का पैर जमीन से सटा देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।
सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रामानंद के दो बेटे और एक बेटी है। इस संबंध में थानाप्रभारी महेश कुमार चौबे ने बताया कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।