फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A youth attacked with an axe, case registered against two

Gorakhpur News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, दो पर केस दर्ज

Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A youth attacked with an axe, case registered against two
घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर लौट रहा था युवक
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में नवरंग पासवान ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।

तहरीर में नवरंग ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे गांव के भोला नामक युवक को रवि ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर वह घर लौट रहा था। इसी बीच पहले से रास्ते में घात लगाकर छिपा रवि अचानक उसके वाहन के सामने आ गया। ब्रेक लगाकर वाहन रोका, तभी रवि ने सूरज के साथ मिलकर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में नवरंग गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक खून बहने के कारण वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed