{"_id":"684341ba0128f62428041dfe","slug":"gorakhpur-news-a-young-man-who-went-for-mundan-sanskar-was-stabbed-his-condition-is-critical-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-962946-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुंडन संस्कार में गए युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुंडन संस्कार में गए युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सकों ने बीआरडी किया रेफर, पुलिस कर रही जांच
बांसगांव। पक्खनपुर गांव में मुंडन संस्कार के भोज कार्यक्रम में गए बलुआ उर्फ गोपालपुर के राहुल को एक युवक ने चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बांसगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से खजनी थाना क्षेत्र का रहने वाला राहुल बचपन से बलुआ उर्फ गोपालपुर ननिहाल में रहता है। शुक्रवार की शाम को राहुल का मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पड़ोस के गांव पक्खनपुर निवासी एक युवक के यहां मुंडन संस्कार के भोज में शामिल होने गए। आरोप है कि दोनों के बीच वहां पर विवाद हुआ और पड़ोसी ने राहुल के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद लोग अभी कुछ समझते तब तक आरोपी युवक भाग निकला।
थानेदार बांसगांव प्रेम पाल सिंह ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले युवक की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।