{"_id":"688d1d99d7311d7f420ca7fb","slug":"gorakhpur-news-a-woman-created-a-ruckus-when-there-was-no-ultrasound-facility-in-the-womens-hospital-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1022881-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को आठ माह की गर्भवती ने अल्ट्रसाउंड न होने पर हंगामा किया। महिला अस्पताल में बेलीपार से आई जनन्तुन निशा सुबह से अल्ट्रासाउंड कक्ष- 22 के बाहर इंतजार कर रही थीं। महिला का आरोप है कि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने रुपये की मांग की। जब देने से इन्कार किया तो उसकी पर्ची ही हटा दी गई।
जनन्तुन निशा ने बताया कि वो 25 किलोमीटर बेलीपार से आई हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। डॉक्टर ने तत्काल अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी, लेकिन अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने उसकी एक न सुनी। जनन्तुन ने आरोप लगाया कि उसके बाद के आए मरीजों का अल्ट्रासाउंड रुपये लेकर करा दिया गया। वह दूर से आई थीं, केवल आने-जाने के ही रुपये थे, इसलिए कर्मचारियों को रुपये नहीं दे सकीं।