फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A shelter for babies is gathering dust due to lack of maintenance.

Gorakhpur News: देखरेख के अभाव में धूल फांक रहा शिशुओं के लिए बना आश्रय पालना

Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A shelter for babies is gathering dust due to lack of maintenance.
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में माता-पिता की ओर से नकारे गए शिशुओं की सुरक्षा और देखभाल के लिए हाईटेक सेंसर युक्त आश्रय पालना देखरेख के अभाव में धूल फांक रहा है। स्त्री रोग विभाग के पिछले द्वार के पास इस पालने को 2022 में स्थापित किया गया था। पालने की जिम्मेदारी के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। साथ ही पालने का सेंसर भी काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन

पालना की स्थापना का उद्देश्य उन नवजात शिशुओं को सुरक्षित आश्रय और देखभाल प्रदान करना है, जिनके माता-पिता उन्हें किसी कारणवश छोड़ गए हैं। पालने की स्थापना ऐसे स्थान पर किया गया है, जहां कम लोग ही आते- जाते हैं। सेंसर की मदद से पालने में रखे गए बच्चे की जानकारी तुरंत अस्पताल प्रशासन को मिलने की व्यवस्था की गई थी, जो इस समय दिखाई नहीं देती है। इस संबंध में बाल रोग संस्था के विभागाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बाल रोग संस्थान के पास आश्रय पालना के लिए सुरक्षित स्थान खोजे जा रहे हैं। एक बार स्थान तय होने के बाद पालने को बाल रोग संस्थान के पास स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed