फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A rowdy youth set fire to five acres of standing crop, the fire was brought under control after two hours

Gorakhpur News: पांच एकड़ खड़ी फसल में मनबढ़ युवक ने लगाई आग, दो घंटे बाद आग में काबू पाया गया

Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A rowdy youth set fire to five acres of standing crop, the fire was brought under control after two hours
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

गगहा क्षेत्र के बेलकुर कौवाडील गांव का मामला
गगहा। बेलकुर कौवाडील गांव के सीवान में रविवार दोपहर मनबढ़ युवक ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब पांच एकड़ फसल जलकर राख हो गई। उधर ग्रामीणों ने मनबढ़ युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केज दर्ज कर लिया है। एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह के आदेश पर मौके पर पहुंचे लेखपाल जितेंद्र कुमार ने फसल की क्षति का आकलन किया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर कौवाडील गांव के सीवान ओड़ीआनपुर में गांव के ही शुभम भट्ट ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और पास के एक मकान में बंद कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल, पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

उधर,ग्रामीणों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। किसानों की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है। किसान रमाशंकर गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, सोनू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मन्नू गुप्ता, राजन गुप्ता आदि ने कहा कि युवक की मनमानी के चलते उनके लाखों की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके का सर्वे किया गया है। कहा कि पांच एकड़ फसल का नुकसान हुआ है। मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। थानाध्यक्ष गौरव वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed