{"_id":"67dc707870038499340fcf15","slug":"gorakhpur-news-a-new-shopping-complex-will-be-built-at-indira-bal-vihar-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-875886-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार पर बनेगा नया शॉपिंग कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार पर बनेगा नया शॉपिंग कांप्लेक्स
विज्ञापन
जीडीए ने जारी की आरएफपी, पुरानी दुकानों को तोड़कर उनकी जगह होगा नया निर्माण
गोरखपुर। इंदिरा बाल विहार का भी कायाकल्प होने वाला है। यहां पहले की बनी 13 दुकानों को तोड़कर उनकी जगह नया शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए जीडीए ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी है। जो एजेंसी नए कांप्लेक्स का निर्माण कराएगी, वहीं यहां की पुराने बिल्डिंग को भी ध्वस्त करेगी। बगल के पार्क का रखरखाव भी इसी कंपनी को करना होगा।
शहर के बीव खाने-पीने की सबसे चर्चित जगह इंदिरा बाल विहार ही है। इस जगह लोगों की भीड़ सुबह से लेकर देर रात तक रहती है। इसे देखते हुए कुछ दिन पहले ही नगर निगम ने यहां की सड़क को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कराया था। अब पुरानी दुकानों को तोड़कर उनकी जगह नया निर्माण होना है।
जीडीए की तरफ से जारी की गई आरएफपी में बताया गया है कि यहां पुराना कियास्क (दुकान) करीब 1662 वर्ग मीटर में है। इसे तोड़कर नया निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा बगल के पार्क का भी सुदंरीकरण कराया जाएगा। जिस एजेंसी को इस कार्य के लिए चयनित किया जाएगा, उसे 15 साल के लिए यह ठेका निगम की तरफ से दिया जाएगा। 25 मार्च को इसके लिए प्री बिड मीटिंग होगी, जबकि टेंडर 10 अप्रैल को खुलेंगे।
विज्ञापन
--