{"_id":"68b8a6237528b991b70e7bd6","slug":"gorakhpur-news-a-girl-reached-sp-office-with-her-boyfriend-saying-that-her-father-was-in-danger-of-her-life-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1058709-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिता से जान का खतरा बताकर प्रेमी संग एसपी ऑफिस पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिता से जान का खतरा बताकर प्रेमी संग एसपी ऑफिस पहुंची युवती
विज्ञापन
बोली, प्रेमी संग लिव-इन में रह रही, जल्द करेंगे शादी
एससी सिटी ने रामगढ़ताल थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर। एसपी सिटी के ऑफिस में बुधवार को एक युवती प्रेमी के साथ पहुंची। लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात बताई। कहा कि अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन पिता इसके खिलाफ हैं। आरोप लगाया कि पिता उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने रामगढ़ताल थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी सिटी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भगत चौक के पास किराए के मकान में रह रही है। यह बात जब पिता को पता चली तो उन्होंने वह फोन पर धमकी देने लगे। युवती ने दावा किया कि उसके पास फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें पिता हत्या की धमकी दे रहे हैं। युवती ने कहा कि उसके पिता का गुस्सा इस हद तक बढ़ गया है कि वह किसी भी वक्त उसकी और उसके साथी की जान ले सकते हैं। वह चाहती है कि पुलिस कानूनी कार्रवाई कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।
वहीं युवती के साथ मौजूद प्रेमी ने भी यही आरोप दोहराए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना था कि युवती बालिग है, इसलिए उसे अपने फैसले लेने का अधिकार है। अगर धमकी देने का मामला सही पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।