फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A gang from outside UP is committing thefts in rural areas

Gorakhpur News: यूपी के बाहर से आया गिरोह कर रहा ग्रामीण इलाकों में चाेरी

Tue, 26 Aug 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A gang from outside UP is committing thefts in rural areas
पुलिस की मुस्तैदी के दावे के बीच ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहा शातिर गिरोह
विज्ञापन

बीते 48 घंटों में सिकरीगंज व गगहा थाना क्षेत्रों में ग्रामप्रधान, रिटायर्ड सीएमओ समेत आठ लोगों का खंगाला घर
गोरखपुर। यूपी के बाहर से आया गिरोह पुलिस की मुस्तैदी के दावे के बीच ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहा है। बीते 48 घंटे में एक के बाद एक आठ घरों में चोरियां हुईं हैं। एक माह की बात करें तो चोरों ने करीब दस से भी ज्यादा छोटी और बड़ी वारादात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है।
गोला थानाक्षेत्र के दुबौली के सहदोडाॅड़ गांव में मंगलवार रात चोरों ने ग्राम प्रधान शारदा चंद्र के घर से नकदी समेत 70 लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा लिए थे। मौके पर पहुंचे एसपी साउथ ने स्थानीय पुलिस के साथ एंटी थेप्ट सेल की टीम को पर्दाफाश के लिए लगाया था। टीम अभी आरोपियों के बारे में पता भी नहीं लगा सकी थी कि शुक्रवार देर रात सिकरीगंज गांव के टोला शेखवा निवासी ओमप्रकाश तिवारी, फरेंदिया बुजुर्ग निवासी शिवगोविंद सिंह, भीटी गांव के शंभूनाथ पांडेय समेत पांच के मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत 57.30 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन

वहीं शनिवार देर रात गगहा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ठठौली निवासी खंड संघ संचालक सुधीर सिंह, लखैड़ी में रिटायर्ड सीएमओ डॉ. नागेंद्र मिश्र समेत तीन के घर से नकदी समेत 35 लाख जेवर चोरी हो गए। खास बात यह रही है कि सभी मामले में चोरी का तरीका एक ही तरह से रहा। इससे माना जा रहा है कि एक ही गैंग के सभी चोरियों की अंजाम दिया है। वारदात में मध्य प्रदेश के गिरोह के होने की आशंका जाहिर की गई है। लिहाजा पुलिस की टीम संदिग्धों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लागातर चोरियों से ग्रामीण चिंतित
शहर के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। हाल ही में सिकरीगंज और गोला क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का अभी तक पुलिस व एंटी थेप्ट सेल की टीम पर्दाफाश नहीं कर सकी है। ऐसे में गगहा की यह बड़ी घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिस रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी नहीं रखेगी, तब तक चोर बेखौफ होकर वारदात करते रहेंगे।
--
पर्दाफाश की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
गोला क्षेत्र के सहदोडाड़ गांव में ग्राम प्रधान के घर हुई चोरी से नाराज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने पर्दाफाश में देरी को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो वे रामनगर चौराहे पर चक्का जाम और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र का कहना था कि ग्राम प्रधान के घर हुई चोरी ने पूरे इलाके दहशत में ला दिया है। पुलिस रात्रि गश्त के नाम पर सो रही है, जबकि बेखौफ चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।



कोट
चोरी के तरीकों को देख यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूपी के बाहर से आए चोर गिरोह बनाकर शहर के ग्रामीण इलाकों में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस गिरोह को पकड़ने के लिए संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को प्रभावी बनाया गया है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। जल्द ही गैंग की गिरफ्तारी कर सभी चोरियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

- जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed