फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A five-member team is formed, the accused accountant is also included

Gorakhpur News: पांच सदस्यीय टीम गठित, आरोपी लेखपाल भी शामिल

Fri, 18 Jul 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A five-member team is formed, the accused accountant is also included
आईजीआरएस पोर्टल पर जमीन कब्जा की शिकायत का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से सरकारी जमीन पर कब्जा की शिकायत के मामले में सदर तहसीलदार ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है। आरोप है कि जिस लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत की गई है उसे भी टीम में शामिल किया गया है। यह टीम शुक्रवार को जांच करने जाएगी।


मराठी चंदौर के टिकरिया गांव के घिसिवायन प्रसाद गुप्ता ने 9 जुलाई 2025 को आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि अराजी संख्या 118 में मुख्य मार्ग की 0.044 हेक्टेयर जमीन पर कुछ लोगाें ने कब्जा कर रखा है। आरोप है कि शिकायत पर हलका लेखपाल लव कुमार सिंह ने बिना कार्यवाही किए ही निस्तारित कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने फिर अधिकारियों से की। इसके बाद सदर तहसील ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी, जिसमें एक कानूनगो और चार लेखपाल को रखा गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस लेखपाल की शिकायत की है, वह टीम में शामिल हैं। ऐसे में जांच प्रभावित होगी। वे शुक्रवार को अधिकारियों से मिलकर जांच टीम को बदलने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed