{"_id":"68b4a65a2159c88abe0b7b6a","slug":"gorakhpur-news-a-debt-ridden-youth-had-demanded-extortion-money-from-the-son-of-a-bullion-trader-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1055603-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कर्ज में फंसे युवक ने सराफा व्यापारी के बेटे से मांगी थी रंगदारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कर्ज में फंसे युवक ने सराफा व्यापारी के बेटे से मांगी थी रंगदारी, गिरफ्तार
विज्ञापन
राजघाट पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को चौरीचौरा से पकड़ा
आरोपी ने व्यापारी के बेटे को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर मांगी थी रंगदारी
गोरखपुर। सराफा व्यापारी महेश वर्मा के बेटे सिद्धांत वर्मा से कर्ज में फंसे एक युवक ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। राजघाट पुलिस ने रविवार को सर्विलांस की मदद से आरोपी को चौरीचौरा से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान चौरीचौरा इलाके के सरैया अतहवा टोला निवासी संतोष चौधरी के रूप में हुई।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कर्ज की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए उसने गलत रास्ता अपनाया और सराफा व्यापारी के बेटे से रंगदारी मांगी। सिद्धांत वर्मा के मोबाइल पर शनिवार दोपहर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। संदेश में धमकी देते हुए कहा गया कि तीन लाख रुपये दोपहर दो बजे तक भेज दे वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
संदेश में एक प्राइवेट बैंक का खाता नंबर भी भेजा गया था। सिद्धांत ने जवाब में लिखा कि वह इस मामले की जानकारी साइबर अपराध थाने को देगा लेकिन आरोपी ने धमकी दी कि पुलिस के पास जाओ लेकिन रंगदारी देनी पड़ेगी। अब उसका काम तमाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह संदेश पढ़कर परिवार सहम गया था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी ने कर्ज की परेशानियों के चलते यह अपराध किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन खंगाली और उसे चौरीचौरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गूगल से निकाला था व्यापारी के बेटे का नंबर
एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, पूछताछ में संतोष ने चौंकाने वाले खुलासे किए। बताया कि उसने गूगल पर नजदीकी ज्वेलरी शॉप का नंबर ढूंढ़ा और घंटाघर की एक शॉप का नंबर मिल जाने पर मैसेज भेजा। कई बार धमकी देने के बावजूद पैसा न मिलने पर वह निराश हो गया। इसके बाद उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
धमकी भरे मैसेज से सहम गया था परिवार
सराफा व्यापारी महेश वर्मा ने बताया कि बेटे के मोबाइल पर आए धमकी भरे संदेश से परिवार सहम गया था। उन्होंने तुरंत राजघाट थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महेश वर्मा ने बताया कि वह सराफा मंडल के महामंत्री रह चुके हैं और इस तरह के अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं।