फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A case was registered against Shravan Nirala during the demonstration at the Commissioner's office.

Gorakhpur News: कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन में भी श्रवण निराला पर दर्ज हुआ था केस

Wed, 16 Oct 2024 04:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A case was registered against Shravan Nirala during the demonstration at the Commissioner's office.
गोरखपुर। आंबेडकर जन मोर्चा के बैनर तले कमिश्नर दफ्तर परिसर में 12 अक्तूबर 2023 को धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। आरोप था कि धारा-144 होने के बाद भी परिसर में वाहन से आए लोग जबरन बिजली का तार जोड़कर लाउडस्पीकर के माध्यम से जनसभा कर रहे थे। मामले में कैंट थाने में श्रवण कुमार निराला समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया था। इसमें विदेशी फंडिंग की भी बात सामने आई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कमिश्नर कार्यालय के नाजिर राजेश कुमार शर्मा ने कैंट थाने में तहरीर देकर दी थी। आरोप लगाया था कि आंबेडकर जन मोर्चा के सदस्यों ने बिना इजाजत के धरना देने के लिए कार्यालय परिसर में टेंट लगाना शुरू किया। जब कर्मचारियों ने धारा 144 लागू होने का हवाला दिया तो आरोपी आग बबूला हो गए और धक्का-मुक्की करने लगे। जान से मारने के नियत से नाजिर का गला दबाने लगे थे। आरोप है कि जबरदस्ती कार्यालय में घुस कर कर्मचारियों को गालियां दी और दस्तावेज फाड़ दिए। इसमें प्रमुख रूप से श्रवण कुमार निराला का नाम सामने आया था। एक फ्रांसीसी नागरिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed