फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 800 participants ran in the Run for Green Marathon.

Gorakhpur News: रन फॉर ग्रीन मैराथन में 800 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

Sun, 15 Sep 2024 05:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 800 participants ran in the Run for Green Marathon.
गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन जेसी सप्ताह के छठे दिन शनिवार को नौकाविहार पर रन फॉर ग्रीन मैराथन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डॉ. राहुल भार्गव, डॉ. रोहित गोयल और गोरखपुर सहोदय स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजित दीक्षित रहे। संस्था अध्यक्ष मोहित मित्तल ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा और साफ सुथरा रखना है। मैराथन में 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विशेष अतिथि के रूप में पधारे पीएसआई रामवृक्ष यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से लकी विजेताओं में से तीन को साइकिल दी जाएगी। युवाओं में अभिषेक सिंह एवं पूजा पटेल ने प्रथम, शैलेंद्र सिंह ने द्वितीय और पिंटू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, विद्यालय के बच्चों में रिया, संकल्प और अंकित ने क्रमश: तीन शीर्ष स्थान प्राप्त किए। उपहार स्वरूप स्मार्टवाॅच, गैलेक्सी बड्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दिए गए। सचिव डॉ. सलिल के श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कृति गर्ग, आयुष गर्ग, अभिषेक सिंघानिया, बलदेव का विशेष सहयोग रहा। पूर्व अध्यक्ष गौरव जिंदल, विवेक अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, गौरव जालान, पूर्व चेयरपर्सन सुधा मोदी, सुनीता गुप्ता, शोभा अग्रवाल, स्मृति जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed