फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 80 trees were saved due to the generosity of the Municipal Corporation...the road was also built without cutting them

Gorakhpur News: नगर निगम की उदारता से बच गए 80 पेड़...बिना काटे सड़क भी बन गई

Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 80 trees were saved due to the generosity of the Municipal Corporation...the road was also built without cutting them
पर्यावरण संरक्षण: नगर निगम ने चरगांवा में पेड़ों को बचाते हुए डिवाइडर का रूप दे दिया
विज्ञापन




एनओसी मिलने के बाद भी नहीं की पेड़ों की कटाई, यूनिवर्सिटी रोड का भी बिना पेड़ काटे हो रहा चौड़ीकरण



गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति नगर निगम की जागरूकता की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। निगम ने चरगांवा में बिना पेड़ों को काटे सड़क बना दी। सड़क निर्माण की जद में 80 पेड़ आ रहे थे, जिन्हें काटने के लिए एनओसी भी मिल गई थी। निगम ने उदारता दिखाते हुए पेड़ों को बचाकर उसे डिवाइडर का रूप दे दिया।



चरगांवा ब्लॉक से गारबेज ट्रांसफर स्टेशन तक करीब 400 मीटर सड़क का निर्माण किया गया है। रास्ते में करीब 80 पेड़ आ रहे थे। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से एनओसी भी मिल गई थी, लेकिन इन्हें बचाने के बारे में विचार किया गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण दूसरी तरफ कर पेड़ों को डिवाइडर का रूप दे दिया गया। इससे वहां हरियाली भी बरकरार रह गई। पेड़ रहने से पैदल चलने वाले लोगों को धूप से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूनिवर्सिटी रोड पर भी नहीं कटेंगे पेड़


मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि नगर निगम की कोशिश है कि सड़क बनाते समय कम से कम पेड़ काटे जाएं। विश्वविद्यालय चौक से छात्रसंघ तक बन रही सड़क का भी चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसमें एक भी पेड़ नहीं काटे जाएंगे। सीसी नाले के ऊपर फुटपाथ बनाया जाएगा। पेड़ों के नीचे बेंच लगाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी वहां बैठ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed