{"_id":"6877fecd86b38823b8012d50","slug":"gorakhpur-news-67-thousand-rupees-stolen-from-a-youths-account-by-hacking-his-mobile-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1004811-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मोबाइल हैक कर युवक के खाते से उड़ाए 67 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मोबाइल हैक कर युवक के खाते से उड़ाए 67 हजार रुपये
विज्ञापन
युवक ने झारखंड के साइबर अपराधी के खिलाफ दर्ज कराया केस
पादरी बाजार (गोरखपुर)। झारखंड में बैठे साइबर अपराधी ने शाहपुर के बिछिया जंगल तुलसीराम निवासी विजय उपाध्याय का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से 67 हजार रुपये निकाल गाड़ी का लोन जमा कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित ने साइबर अपराधी गोपाल दास के खिलाफ शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विजय उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि 7 मई को अचानक उनका मोबाइल हैक हो गया। 24 घंटे बाद उनके मोबाइल पर दो बार में 67.984 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। जानकारी के बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। साइबर की टीम की जांच में पता चला कि झारखंड के देवघर मधुपुर निवासी गोपाल दास ने एक नामी कंपनी से गाड़ी लोन पर लिया था। ठगी के रुपये उसने कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी है। पीड़ित ने कंपनी के जरिए साइबर अपराधी का नंबर लेकर कॉल की तो आरोपी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर कंपनी से रुपये लेने की बात कही। थानाप्रभारी नीरज राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली जा रही है।