फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 67 cases of assault were reported in Jungle Dumri in one year.

Gorakhpur News: जंगल डुमरी में एक साल में 67 मारपीट के मामले आए

Mon, 16 Dec 2024 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 67 cases of assault were reported in Jungle Dumri in one year.
भटहट। जिले के 28 थाना क्षेत्रों के सबसे ज्यादा क्राइम वाले 28 गांव और मोहल्लों से अपराध कम करने को लेकर एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने अभियान चलाया है। इन गांवों में किस तरह की वारदात ज्यादा है और उसकी रोकथाम के लिए पुलिस अफसरों के पास क्या प्लान है इस पर उन्होंने सोमवार तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इसी क्रम में गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर दो गांव में पहुंच कर सीओ गोरखनाथ ने वारदात की वजह जानने की कोशिश की। इस गांव में पिछले एक साल में सिर्फ मारपीट के ही 67 केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह व गुलरिहा इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह चौपाल गांव पहुंचे तथा संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर मारपीट सहित अन्य घटनाओं की वजह जानने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में गुलरिहा थाने में जंगल डुमरी नंबर दो में 67 केस केवल मारपीट के दर्ज किए गए हैं। छेड़खानी, अपहरण, सड़क दुर्घटना आदि के केस अलग हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि सबसे ज्यादा मारपीट की घटनाएं शाम या फिर रात में हुई हैं। ग्राम प्रधान व आसपास के संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने लोगों को समझाया कि धैर्य रखें साथ ही छोटी-छोटी बातों को मारपीट ना करें किसी विवाद की स्थिति में आपस में बैठकर पहले समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed