फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 6.61 lakhs recovered from cyber fraud

Gorakhpur News: साइबर ठगी से वापस कराए 6.61 लाख

Mon, 01 Sep 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 6.61 lakhs recovered from cyber fraud
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर हो गई थी ठगी
विज्ञापन


साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए वापस कराए रुपये
गोरखपुर। साइबर सेल की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के पांच पीड़ितों के 6.61 लाख रुपये वापस कराए हैं। इनसे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, निवेश और एपीके फाइल डाउनलोड कराकर जालसाजी की गई थी। खाते में रुपये वापस आने पर पीड़ितों ने साइबर सेल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के विवेकनगर निवासी सत्येंद्र पाल से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 49 हजार रुपये की जालसाजी हो गई। कैंट थाना क्षेत्र के ओमप्रकाश शर्मा से फोन-पे के माध्यम से गलत खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। गुलरिहा क्षेत्र के झुंगिया बाजार निवासी शाह मोहम्मद से निवेश के नाम पर 4.93 लाख रुपये की जालसाजी हो गई। कैंट क्षेत्र के पवन शर्मा के क्रेडिट कार्ड से 94,963 रुपये निकाल लिए गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी शिवनाथ गुप्ता से एपीके फाइल डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन

पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल की टीम ने जिन खातों में रुपये गए, उन्हें फ्रीज करा दिया। इसके बाद बैंकों से पत्राचार कर रुपये वापस करवा दिए। इसमें साइबर सेल प्रभारी संदीप सिंह, मुख्य आरक्षी शशि शंकर राय, शशिकांत जायसवाल, प्रद्युम्न जायसवाल और आरक्षी पंकज कुमार गुप्ता का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने कहा कि किसी भी साइबर फ्राॅड का शिकार होने पर तत्काल इसकी शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in व नजदीकी पुलिस स्टेशन में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed