{"_id":"671193e071eee9bb4b0a36f4","slug":"gorakhpur-news-500-school-wrestlers-from-across-the-country-will-participate-in-national-wrestling-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-719230-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय कुश्ती में देशभर से जुटेंगे 500 स्कूली पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय कुश्ती में देशभर से जुटेंगे 500 स्कूली पहलवान
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 68वीं अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक होगा। इसमें देशभर के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 45 टीमों के 500 खिलाड़ी व 200 कोच, रेफरी व अन्य प्रतिभाग करेंगे।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पहली बार गोरखपुर में यह आयोजन करने जा रहा है। फ्री स्टाइल की इस प्रतियोगिता में दो मैट पर 14 वर्षीय बालक-बालिका खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता के लिए जो खिलाड़ी आएंगे उनको स्टेडियम के आसपास के होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सभी मैच वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स काॅलेज में खेले जाएंगे। इसमें देश के सभी बोर्ड में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें स्टेट के साथ ही सीबीएसई, सीआइएससीई व विकास भारती के विद्यार्थी शामिल हैं। प्रतियोगिता के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी मैच की स्कोरिंग डिजिटल होगी। मैच के स्कोर डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगी।
विज्ञापन
-
कोट
राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। आयोजन का सफल बनाने के लिए संबंधितों के आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
- सतीश सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक