{"_id":"67686dc6884319afbd0892a4","slug":"gorakhpur-news-500-one-up-one-cards-arrived-10-percent-discount-on-fare-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-785710-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 500 वन यूपी वन कार्ड आए, किराए में मिलेगी 10 प्रतिशत छुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 500 वन यूपी वन कार्ड आए, किराए में मिलेगी 10 प्रतिशत छुट
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में इलेक्ट्रिक बसों से सफर करने वाले यात्री अब किराए में 10 प्रतिशत तक की बचत कर सकेंगे। शहर में 500 वन यूपी वन कार्ड आये हैं। इन कार्डों के जरिए भुगतान करने पर यात्रियों को 10 प्रतिशत छुट मिलेगी। इलेक्ट्रिक बस से नियमित सफर करने वाले यात्री लंबे समय से कार्ड की मांग कर रहे थे। पिछले वर्ष के कार्ड समाप्त होने के बाद इस वर्ष यात्रियों की मांग पर चार दिन पहले 500 कार्ड बस कंडक्टरों को दिए गए हैं जिसे यात्री ले सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, वन यूपी वन कार्ड पिछले साल 500 के आसपास आये थे। एटीएम कार्ड की तरह दिखने वाले इस कार्ड को न्यूनतम 100 रुपए से रिचार्ज करना है। कंडक्टर से या नगर विकास विभाग की वेवसाइट पर जाकर कार्ड का नंबर डालकर कर रिचार्ज किया जा सकता है। बस कंडक्टर के पास से आधार नंबर व मोबाइल नंबर के माध्यम कार्ड लिया जा सकता है। कंडक्टर के टिकट निकालने की मशीन से कार्ड को टच कराते ही भुगतान हो जाएगा। इलेक्ट्रिक बस डिपो के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि प्रीपेड कार्ड बस कंडक्टर के पास से मुफ्त में मिल रहा है। जिसे कंडक्टर यात्री के आधार नंबर या फोन नंबर से जोड़कर आवंटित कर देंगे। रिचार्ज करने के बाद से कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। भुगतान में सुविधा और छुट के कारण इसे यात्री ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कार्ड की वैधता कभी समाप्त नहीं होगी।