फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›    Gorakhpur News : 45 seats reserved for District Panchayat Ward and 23 unreserved

गोरखपुर : जिला पंचायत वार्ड की 45 सीटें आरक्षित, 23 अनारक्षित

Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
 Gorakhpur News : 45 seats reserved for District Panchayat Ward and 23 unreserved
सांकेतिक तस्वीर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मंगलवार को गोरखपुर और बस्ती मंडल के पांच जिलों में आरक्षण की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, महराजगंज और बस्ती के जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और ग्राम प्रधानों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची (अंतिम से पहले की) जारी कर दी गई। वहीं, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर जिलों की सूची बुधवार को जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


जिला पंचायत वार्डों के आरक्षण की जारी अनंतिम सूची के मुताबिक गोरखपुर में 45 वार्ड ओबीसी, एससी और महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 23 वार्ड अनारक्षित हैं। जिला पंचायत वार्ड का चुनाव राजनीतिक दल भी लड़ेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के नेता जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ, जिले की ग्राम पंचायत की 1294, ब्लॉक प्रमुख की 20, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1700 और ग्राम पंचायत सदस्य की 16,372 सीटों की भी अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


नगर निगम, नगर पंचायत और नगरपालिका परिषदों का दायरा बढ़ने के साथ ही गोरखपुर में जिला पंचायत वार्डों की संख्या घटकर 68 हो गई है। इससे पहले 73 वार्ड थे। इस तरह पांच वार्डों का वजूद खत्म हो गया है। अब 68 वार्डों में जीत-हार के लिए जोर आजमाइश होगी। जिला प्रशासन ने आरक्षण की जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक 16 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसमें से छह महिला तो 10 पुरुषों के लिए हैं। ओबीसी के लिए 18 सीटें आरक्षित हैं। इसमें से 12 पिछड़ा वर्ग पुरुष और छह पिछड़ा वर्ग महिला के लिए हैं। अनारक्षित महिला के लिए 11 वार्ड छोड़े गए हैं। इन वार्डों से किसी भी जाति की महिला चुनाव लड़ सकती हैं। 23 वार्ड अनारक्षित हैं। इन वार्डों से कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मुख्यालयों और ब्लॉकों पर सूची चस्पा
आमजन के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जिला मुख्यालयों और ब्लॉकों पर चस्पा कर दी गई है। पंचायतीराज विभाग के मुताबिक चार से आठ मार्च तक आरक्षण सूची के संबंध में आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। शिकायतकर्ता जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉकों पर भी आपत्ति के लिए आवेदन दे सकते हैं। 9 से 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 15 मार्च को इसे पंचायतीराज निदेशालय को भेज दिया जाएगा।


सूची देखने उमड़े लोग
आरक्षण की स्थिति जानने के लिए दिन भर लोग बेताब दिखे। दोपहर से ही ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर डीपीआरओ कार्यालयों तक लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की ओर से सूची जारी होते ही देखने के लिए लोग टूट पड़े। जिसके मन मुताबिक सूची नहीं थी वह तो निराश हो गया और प्रशासन को कोसने लगा, जबकि जिसे सूची अपने अनुकूल लगी वह खुश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed