फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 43 villages surrounded by floods, 57 boats deployed in affected villages

Gorakhpur News: बाढ़ में घिरे 43 गांव, प्रभावित गावों में लगाईं गईं 57 नावें

Thu, 19 Sep 2024 06:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 43 villages surrounded by floods, 57 boats deployed in affected villages
गोरखपुर।
विज्ञापन

सरयू नदी में आई बाढ़ की वजह से गोला और खजनी इलाके के 43 गांव प्रभावित हो गए हैं। इनमें 35 गांव गोला, जबकि आठ खजनी तहसील के हैं। बाढ़ प्रभावित गावों के लोगों को आने-जाने के लिए प्रशासन ने 57 नावों को लगाया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सरयू नदी अयोध्या में उतार पर है, लेकिन अब भी खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं देवरिया के बरहज में यह लाल निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है।
नेपाल में भारी बारिश का असर भारतीय क्षेत्रों में पड़ा है। जो नदी खतरे के निशान से काफी नीचे जा चुकी थी अचानक उसका जलस्तर बढ़ गया। देखते-देखते नदी के जलस्तर ने खतरे का निशान पार कर 43 गावों को अपनी जद में ले लिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण सरयू का पानी उसमें तेजी से नहीं जा पा रहा है। इस कारण उसके तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति विकट हो गई है। इसके चलते गोला और खजनी के 43 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

विभाग का अनुमान है कि एक से दो दिन के अंदर बरहज में भी नदी नीचे आने लगेगी तब उस क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो जाएगी। वैसे कहीं पर कोई विकट स्थिति नहीं है। पर बाढ़ के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ से बचाव के लिए कराए गए कार्यों से वह संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed