फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 36 thousand people of the city do not know how much tax increased

Gorakhpur News: शहर के 36 हजार लोगों को नहीं पता कितना टैक्स बढ़ा

Wed, 05 Mar 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 36 thousand people of the city do not know how much tax increased
36 हजार संपत्तियों का नहीं वितरित हुआ है जीआईएस नोटिस
विज्ञापन

गोरखपुुर। शहर के 36 हजार संपत्ति मालिकों को पता ही नहीं है कि जीआईएस सर्वे के बाद उनका संपत्ति कर कितना बढ़ा है। नगर निगम की ओर से 36 हजार जीआईएस नोटिस अभी तक वितरित नहीं की गई है। इसे होली से पहले तक वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर निगम ने 68 वार्डों में ऐसे 1.37 लाख मकान चिह्नित किए गए हैं, जो नए निर्मित हुए हैं या फिर उनके क्षेत्रफल में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से अब तक 1.01 लाख को नोटिस वितरित कर दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद से ही लोग उसपर आपत्ति कर रहे हैं। जिन लोगों को नोटिस नहीं मिला है उनको पता ही नहीं है कि जीआईएस सर्वे के बाद उनका टैक्स कितना बढ़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर में 1.60 लाख मकान चिह्नित हैं। निगम की ओर से 68 वार्डों के मकानों का जीआईएस सर्वे किया जा रहा था, जो पूरा हो चुका है। सर्वे के आधार पर निगम की ओर से पिछले करीब चार साल से नोटिस दिया जा रहा है। निकाय चुनाव के कुछ समय पहले 2022 में नोटिस देने का काम बंद कर दिया गया था। अब सर्वे करने वाली फर्म ने निगम को नोटिस उपलब्ध करा दिया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इसे होली से पहले तक वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट...
68 वार्डों में जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद 1.01 लाख नोटिस वितरित कर दिया गया है। 15 मार्च तक बाकी बचे रह गए करीब 36 हजार लोगों को नोटिस दे दिया जाएगा।
इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर टैक्स वसूला जाएगा।
- विनय राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed