फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 33 KV underground cable will be laid in the city, consumers will get relief

Gorakhpur News: शहर में बिछेगा 33 केवी अंडरग्राउड केबल, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Tue, 19 Aug 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 33 KV underground cable will be laid in the city, consumers will get relief
19 करोड़ में होगा कार्य, बिजली निगम ने तैयार किया प्लान
विज्ञापन


गोरखपुर। बिजली निगम शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए 33 केवी अंडरग्राउंड केबल का नया जाल बिछाएगा। इस योजना के तहत बिजली घर से शहर के उपकेंद्र तक एक अन्य नई लाइन बिछाई जाएगी। इससे फॉल्ट होने पर दूसरे बिजली घर से जोड़कर कुछ ही समय में बिजली बहाल कर दी जाएगी। इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया था। इसके लिए अब 19.53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है।

शहर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बिजली निगम शहर में करीब 27.5 किमी भूमिगत 33 केवी केबल बिछाएगा। इससे रूस्तमपुर, शाहपुर व नार्मल उपकेंद्र को अन्य बिजली घरों से भूमिगत इनकमिंग लाइन के जरिये जोड़ा जाएगा। इसके लिए बिजली निगम को बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 19.53 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत विद्युत उपकेंद्र रूस्तमपुर को 220 केवी खोराबार बिजली घर से, शाहपुर को 132 केवी एफसीआई-न्यू से और नार्मल को 33 केवी खोराबार बिजली घर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

--
कोट
शहर की बिजली व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए बिजली निगम की ओर से बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत नई 33केवी लाइन बिछाई जाएगी। बजट को शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहरी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed