फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   30 special trains run by NER from Prayagraj, 19 for Gorakhpur.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज से चलाई गई एनईआर में 30 स्पेशल ट्रेनें, 19 गोरखपुर के लिए

Thu, 30 Jan 2025 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 10:53 AM IST
सार

महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद रेलवे में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कुंभ स्पेशल के गुजरने वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर और वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से रामबाग और झूसी स्टेशनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते रहे।

विज्ञापन
30 special trains run by NER from Prayagraj, 19 for Gorakhpur.
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अब ट्रेनों में बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रयागराज-रामबाग और झूसी स्टेशनों से एनईआर में 30 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसमें गोरखपुर आने वाली 19 ट्रेनें शामिल हैं। छपरा, भटनी और देवरिया सदर के लिए भी कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन


महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद रेलवे में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कुंभ स्पेशल के गुजरने वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर और वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से रामबाग और झूसी स्टेशनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों की सुविधा व ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। बताया गया कि झूसी स्टेशन पर भीड़ ज्यादा आ रही है इसलिए यहां से हर आधे घंटे पर कुंभ स्पेशल चलाई जा रही है। गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मऊ, सिवान और छपरा स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी के अतिरिक्त सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जा रही है। उधर, गोरखपुर स्टेशन पर पूरे दिन स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह और स्टॉफ व्यवस्था से संबंधित जानकारी लेते रहे। पहली कुंभ स्पेशल ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर शाम 6:45 बजे पहुंची। एहतियात के तौर पर आरपीएफ तैनात रही। ट्रेन से स्टेशन परिसर के बाहर तक श्रद्धालुओं को भेजने में मदद करती रही।


प्रयागराज भेजी गई गोरखपुर से अतिरिक्त ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयागराज से यात्रियों को वापस लाने के लिए गोरखपुर से झूसी और रामबाग के लिए अतिरिक्त ट्रेनें भेजी हैं। अतिरिक्त ट्रेनों के भेजे जाने से देर रात तक यात्रियों को गोरखपुर और आसपास के जिलों में भेजा गया। ट्रेनों के निर्बाध संचलन के लिए प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सतपथी के नेतृत्व में टीम देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed