फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 28 special trains run from Gorakhpur, 43 trains will run in NER on Friday

Gorakhpur News: गोरखपुर से चलीं 28 स्पेशल, शुक्रवार को एनईआर में चलेंगी 43 ट्रेनें

Fri, 15 Nov 2024 03:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 28 special trains run from Gorakhpur, 43 trains will run in NER on Friday
गोरखपुर। छठ पूजा के सप्ताह भर बाद भी दिल्ली-मुंबई, पुणे आदि बड़े शहरों को जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 28 स्पेशल ट्रेनों से यात्री रवाना किए गए। फिर भी गोरखधाम, वैशाली, सत्याग्रह आदि प्रमुख ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी। शुक्रवार को एनईआर में 43 ट्रेनें चलेंगी। इसमें 32 विशेष गाड़ियां पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से जबकि 11 दूसरे जोन से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर स्टेशन से देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के अलावा बिहार के गोपालगंज, बगहा, बेतिया और पड़ोसी देश नेपाल तक के यात्री आते-जाते हैं। स्टेशन पर सामान्य दिनों में करीब एक लाख यात्री आवागमन करते हैं, जबकि त्योहार में यह संख्या डेढ़ लाख तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस स्टेशन से 28 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर आदि बड़े शहरों के इन यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित चढ़ाने के लिए दिन भर आरपीएफ और जीआरपी के जवान दौड़ते रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद की अगुवाई में प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर डॉग स्क्वाॅड के साथ जांच की गई। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एनईआर में 43 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें से आठ ट्रेनें गोरखपुर स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ये प्रमुख स्पेशल ट्रेन चलेंगी गोरखपुर से

- गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल गोरखपुर से 07.30 बजे चलाई जाएगी।
- गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से 09.30 बजे चलाई जाएगी।

- गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 14.30 बजे चलाई जायेगी।

- गोरखपुर-पुणे स्पेशल गोरखपुर से शाम 05.30 बजे चलाई जाएगी।
- गोरखपुर-नारंगी स्पेशल गोरखपुर से रात में 08.55 बजे चलाई जाएगी।

- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से रात में 09.10 बजे चलाई जाएगी।

- गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल गोरखपुर से रात में 10.05 बजे चलाई जाएगी।

- गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल गोरखपुर से रात में 11.25 बजे चलाई जाएगी।

-----
ये ट्रेनें आएंगी गोरखपुर
- अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर 04.30 बजे पहुंचेगी।

- अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर 08.50 बजे पहुंचेगी।

- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर 10.00 बजे पहुंचेगी।

- नारंगी-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर दोपहर 01 बजे पहुंचेगी।
- पुणे- गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर शाम 04.00 बजे पहुंचेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर शाम 06.00 बजे पहुंचेगी।
- चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर शाम 06.20 बजे पहुंचेगी।

- जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर रात में 08.50 बजे पहुंचेगी।

- बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर रात में 09.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed