फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 26 Mahakumbh specials will be run from NER today

Gorakhpur News: एनईआर से आज चलाई जाएंगी 26 महाकुंभ स्पेशल

Fri, 21 Feb 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 26 Mahakumbh specials will be run from NER today
गोरखपुर से शाम को चलाई जाएंगी तीन ट्रेनें
विज्ञापन


गोरखपुर। महाकुंभ मेला प्रयागराज के लिए शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे से 26 महाकुंभ मेला विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। इसमें गोरखपुर से तीन ट्रेनें चलेंगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 05150 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी शाम 7:30 बजे, 05004 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी रात 9:30 बजे और 05152 गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी रात 11:45 बजे चलाई जाएगी। झूसी से 05003 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी सुबह 7:45 बजे, 05149 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी सुबह 11:15 बजे, 05110 झूसी-बनारस मेला विशेष गाड़ी दोपहर 12:45 बजे, 05151 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी दोपहर 3:15 बजे चलेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार प्रयागराज रामबाग से 05108 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी सुबह सात बजे, 05106 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेला विशेष गाड़ी शाम 4:30 बजे, 03410 प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन मेला विशेष गाड़ी शाम 7:15 बजे चलाई जाएगी। बनारस से 05109 बनारस-झूसी मेला विशेष गाड़ी सुबह आठ बजे, 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी दोपहर 12:30 बजे, 01662 बनारस-रानी कमलापति मेला विशेष गाड़ी दोपहर 2:45 बजे, 06008 बनारस-तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) मेला विशेष गाड़ी शाम 6:05 बजे, 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस मेला विशेष गाड़ी शाम 7:30 बजे, 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी रात 8:30 बजे चलाई जाएगी। छपरा से 05125 छपरा-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी सुबह 10:05 बजे, 05129 छपरा-झूसी मेला विशेष गाड़ी शाम 6:30 बजे चलेगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 04111, 04112, 04113, 04114, 04120, 05101, 05102 एवं 05104 रिंग रेल चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed