{"_id":"68f00845a10feaeddc05bf9b","slug":"gorakhpur-news-25-thousand-rupees-stolen-from-a-teenager-who-came-to-withdraw-pension-money-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1104284-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेंशन के रुपये निकालने आए किशोर से उड़ाए 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेंशन के रुपये निकालने आए किशोर से उड़ाए 25 हजार
विज्ञापन
गोला। बेवरी चौराहे पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार को टप्पेबाजों ने एक किशोर को निशाना बनाते हुए 25 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना बैंक परिसर में उस वक्त हुई जब किशोर अपने बाबा के पेंशन के रुपये गिन रहा था। वारदात के बाद दोनों टप्पेबाज मौके से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान में जुटी है।
परसा उर्फ अगलहवा गांव निवासी सूरज पाल अपने बाबा कनही पाल और बड़े पापा रमेश पाल के साथ बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक, बेवरी चौराहे शाखा में पेंशन निकालने आया था। बाबा के पेंशन खाते से एक लाख चार हजार रुपये निकाले गए। सूरज बैंक परिसर में रुपये गिन ही रहा था कि तभी दो युवक उससे बातचीत में उलझा कर 25 हजार रुपये लेकर भाग गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राहुल शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामला टप्पेबाजी का है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।