फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 22 shops built on cemetery land sealed, will be demolished

Gorakhpur News: कब्रिस्तान की जमीन पर बनी 22 दुकानें सील, होंगी ध्वस्त

Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 22 shops built on cemetery land sealed, will be demolished
नगर निगम ने तुर्कमानपुर में कब्रिस्तान के पास 22 दुकानों को सील कराया
विज्ञापन


एक महीने पहले दिया था खाली करने का नोटिस
गोरखपुर। तुर्कमानपुर स्थित कब्रिस्तान और उसके पास की जमीन पर कब्जा कर बनी दुकानों को बृहस्पतिवार को नगर निगम ने सील कर दिया। निगम ने दुकानदारों को नोटिस देकर जगह खाली करने का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को टीम के पहुंचने पर उन्होंने तुरंत खाली कर दिया। निगम इन दुकानों को ध्वस्त कर नए सिरे से निर्माण करवाकर आवंटन करेगा।
निगम प्रशासन के मुताबिक तुर्कमानपुर कब्रिस्तान के पास स्थित खाता संख्या 202 के गाटा संख्या 833 और गाटा संख्या 834 कि क्रमश: 0.229 और 0.263 हेक्टेयर के उत्तरी भाग पर कब्रिस्तान का संचालन करने वाली समिति ने 22 दुकानें बना रखी हैं। इन दुकानों का निर्माण करीब 20 साल पहले हुआ था। जांच में यह जमीन म्यूनिसिपल बोर्ड के नाम दर्ज मिली। ऐसे में संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर सात दिन में दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। बृहस्पतिवार को नगर निगम प्रवर्तन दल, राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में सील की कार्रवाई की गई। ज्यादातर दुकानदाराें ने तुरंत सामान निकाल लिया। दो ने सामान खाली नहीं किया। उसे भी टीम ने मौके पर सील कर दिया।
विज्ञापन

--
इन दुकानदारों को दिया गया था नोटिस

नगर निगम ने दीनानाथ, अली हुसैन को, मुहम्मद नईम, इकबाल, महमूद, अज्ञात, सदानंद शुक्ला, परवेज, शादाब, राकेश कुमार, मुहम्मद जफरूल, तनजील, नबी मुहम्मद, मैनुद्दीन, नंद किशोर और अज्ञात के नाम नगर निगम ने नोटिस जारी किया था। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि जिस भूमि पर दुकानें बनी हैं, वह निगम की है। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि म्यूनिसिपल बोर्ड के नाम दर्ज है। इसी का हवाला देते हुए नोटिस दिया गया था। साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर निगम की ओर से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट...
तुकर्मानपुर कब्रिस्तान से सटी 22 दुकानें नगर निगम की जमीन पर बनी हैं। इनकी ओर से न तो नगर निगम में कोई पंजीकरण कराया गया है और न ही किराया जमा किया जाता है। जांच के बाद सभी को नोटिस दिया गया था। इन्हें खाली करवाते हुए सील कर दिया गया है। वहां नए सिरे से दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।
- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed