{"_id":"680fd4456a564b07ef0660ef","slug":"gorakhpur-news-22-hours-of-power-cut-in-brd-outcry-for-water-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-917672-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी में 22 घंटे बिजली गुल, पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी में 22 घंटे बिजली गुल, पानी के लिए हाहाकार
विज्ञापन
पानी का मोटर जेनरेटर से जुड़ा ही नहीं, अंधेरे में गुजरी रात
रोगी और तीमारदार दोनों परेशान
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में 22 घंटे बिजली गुल रही। इससे अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को पानी नही मिल पाया। रविवार को आंधी आने के कारण बिजली कट गई। अस्पताल में रविवार की शाम सात बजे से सोमवार की शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आने से हाहाकार मचा रहा। टंकियां बेपानी हो गईं।
आंधी-पानी के कारण गुल हुई बिजली ने अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। टंकी में पहले से मौजूद पानी सोमवार को सुबह लगभग तीन बजे ही खत्म हो गया था। 12 घंटे रोगी व तीमारदार पानी के लिए परेशान रहे। शौचालयों में भी पानी नहीं आ रहा था। इस कारण लोगों को बाहर से पानी लाना पड़ा। पानी का मोटर जेनरेटर से नहीं जुड़ा है, इसलिए उसे चलाया नहीं जा सका। सोमवार की शाम करीब पांच बजे बिजली आई। तब जाकर पानी की आपूर्ति शुरू हो पाई। प्राचार्य डा. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि पानी के मोटर को भी जेनरेटर से जोड़ा जाएगा, जिससे भविष्य में इस तरह की दिक्कत ना हो।