फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 19 MGUG students placed in Lenskart

Gorakhpur News: एमजीयूजी के 19 विद्यार्थियों का लेंसकार्ट में प्लेसमेंट

Wed, 08 Oct 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 19 MGUG students placed in Lenskart
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री के 19 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट आईवियर कंपनी लेंसकार्ट में हुआ है। इन्हें सूरत, राजकोट आदि स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एमजीयूजी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय के सहयोग से डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री (बैच 2023) के विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया, जिसे लेंसकार्ट की ओर से संचालित किया गया। इस ड्राइव में सम्मिलित 21 विद्यार्थियों में से 19 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में युवराज, आलमगीर, विवेक विश्वकर्मा, माधुरी गुप्ता, शुभम यादव, अफसाना खातून, श्यामू कुमार, विवेक कनौजिया, अंकित कुमार, इंद्रासनी गुप्ता, हर्षिता, संगम, मानसी, प्रियांशु सिंह, गुंजन, शालिनी चौबे, शांभवी पाठक, अर्चना गुप्ता और सत्येंद्र मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्लेसमेंट पर कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के रोजगारपरक कोर्स और विद्यार्थियों को सेवायोजित कराने की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. मधुसूदन पुरोहित, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की प्रमुख डॉ. डीएस अजीथा, पैरामेडिकल के प्रिंसिपल रोहित कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के समन्यवक अनूप कुमार मिश्रा, अभिनव सिंह राठौर, सुप्रिया गुप्ता, माधुरी चौरसिया आदि ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed