फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: 156 students of MMMUT got campus placement.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के 156 विद्यार्थियों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, सत्र में 250 से ज्यादा को मिली नौकरी

Wed, 27 Nov 2024 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 156 students of MMMUT got campus placement.

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 156 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है। इन विद्यार्थियों को चार से आठ लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। एडु स्टेशन में सर्वाधिक 93 विद्यार्थियों को छह लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट ऑफर मिला है। इस तरह वर्तमान सत्र में प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 250 हो गई है।

विज्ञापन


एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि ‘एडु स्टेशन’ कंपनी में बीटेक के 79 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। इसके अलावा एमसीए के छह, एमबीए के पांच और बीबीए के तीन विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा इंटेलीजेन एआई में दो विद्यार्थियों को आठ लाख का पैकेज, हाइपर डॉट में एक छात्र को 6.6 लाख, आईबीएम में 17 विद्यार्थियों को 4.5 लाख और स्ट्रीबू में तीन विद्यार्थियों को 4.5 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइक एजुकेशन में पांच छात्रों को 6.42 लाख और दो को 5.82 लाख का पैकेज मिला है। एकमे ग्रेड ने 13 और आस मॉसिस ने चार विद्यार्थियों को चार-चार लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया है।

इन कंपनियों में चल रहा कैंपस ड्राइव
प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि एलएंडटी, आदित्य बिड़ला, एमजी मोटर्स, जीएलएम मथुरा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्लेसमेंट के लिए ड्राइव चल रही है। इसके अलावा दर्जनों कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं।

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इस सत्र में अब तक 250 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। एनआईआरएफ रैंकिंग के टॉप-100 इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल होने के बाद पूरा विश्वास है कि छात्रों को और बेहतर पैकेज पर प्लेसमेंट मिलेगा। प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कई प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed