{"_id":"676f09c4354bf8b64e03af14","slug":"gorakhpur-news-15500-applied-for-420-posts-of-anganwadi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-790943-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंगनबाड़ी के 420 पद के लिए 15,500 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंगनबाड़ी के 420 पद के लिए 15,500 ने किया आवेदन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त 420 पदों के लिए 15,500 महिला अभ्यर्थियाें ने आवेदन किया है। पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटर पास मांगा गया है। आयु सीमा 18 से 35 निर्धारित है। लेकिन, स्नातक और परास्नातक कर चुकी महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। परास्नातक को मेरिट बनने पर पांच अंक अतिरिक्त मिलेंगे। बीपीएल विधवा और उच्च शिक्षा वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पूरे प्रदेश में रिक्त हैं। उसे भरने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए कई बार कवायद शुरू की गई लेकिन, नियुक्ति नहीं हो पाई। शासन के निर्देश के बाद शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 420 रिक्त पदों का विज्ञापन निकाला गया। आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 16 दिसंबर निर्धारित थी। कुछ जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आवेदन को इच्छुक कई महिलाओं का आय व जाति प्रमाण-पत्र नहीं बन सका है। इसलिए अंतिम तिथि 26 दिसंबर कर दी गई।
वर्जन-- -
बाल विकास विभाग के मुताबिक जो भी ऑनलाइन आवेदन आया है उसका ब्राडशीट प्रिंट कर के डाउनलोड किया जाएगा। सीडीओ की अध्यक्षता में अधिकारियों की जो कमेटी बनी है वह जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। कुछ अभ्यर्थी अपनी हार्डकापी लेकर डीपीओ कार्यालय आ रही हैं। इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। किसी का कोई हस्तक्षेप संभव नहीं है।
विज्ञापन
-अभिनव कुमार मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी

वर्जन